औरंगाबाद: ओबरा में मूसलाधार बारिश में भी स्कूल पहुंचे बच्चे, पठन-पाठन को लेकर दिखा गजब का उत्साह

मूसलाधार बारिश में भी सरकारी स्कूल में छात्र छात्राएं पढ़ने को विवश । | Prabhat Khabar Network
ओबरा, औरंगाबाद में मूसलाधार बारिश के बावजूद स्कूली बच्चे छाता और रेनकोट लेकर स्कूल पहुंचे. सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह देखकर स्थानीय लोग भी हैरान हैं.
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की सुबह मूसलाधार बारिश के बावजूद स्कूली बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय पहुंचते दिखे. बारिश के बीच पढ़ाई के प्रति बच्चों का यह जज्बा देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गए.
छाता व रेनकोट का सहारा लेकर स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं
प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक कॉलोनी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं तेज बारिश में भी हाथों में छाता और रेनकोट पहनकर समय पर स्कूल पहुंचे. झमाझम बारिश के बीच मासूम बच्चों को स्कूल जाते देख राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.
सरकारी व्यवस्थाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का असर
स्थानीय लोगों का कहना था कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का माहौल अब बदल रहा है. सरकार की ओर से स्कूलों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं और बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से योग्य व गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की पदस्थापना की गई है. इसके अलावा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन (MDM) भी दिया जा रहा है. इन्हीं बेहतर सुविधाओं और पठन-पाठन के प्रति बढ़ते आकर्षण के कारण बच्चे तेज बारिश में भी स्कूल जाने को विवश और उत्साहित दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










