औरंगाबाद : मदनपुर में चेई-पलकिया सड़क बदहाल, जगह-जगह गड्ढों में भरा बारिश का पानी
ओरडीहा गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड की चेई-पलकिया सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारिश के पानी से भरे ये गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है.
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत में चेई से पलकिया जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों बदहाल हो गई है. ओरडीहा गांव के समीप सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से समस्या और गंभीर हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता है.
सड़क पर जलजमाव और मुश्किलें
दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है. कई बार वाहन चालक गड्ढों को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग
ग्रामीणों के अनुसार, चेई से पलकिया जाने वाली यह सड़क आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सड़क से होकर आते-जाते हैं. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है.
दुर्घटना की आशंका
बारिश के दिनों में जलजमाव के कारण स्थिति और खराब हो जाती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है.
स्थायी मरम्मत की मांग
लोगों ने कहा कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो समस्या और बढ़ सकती है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागम की सुविधा मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए