पचरूखिया पहाड़ से प्रेशर आइइडी बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का चल रहा था छापेमारी अभियान

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरूखिया पहाड़ से सुरक्षा बलों ने एक प्रेशर आइइडी बरामद किया है. हालांकि, उसी जगह पर उसे विनष्ट भी कर दिया गया. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनके और केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल (कोबरा-205) वाहिनी के पदाधिकारी उपेंद्र प्रताप के नेतृत्व में मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों के आसपास कुछ प्वाइंट को चिह्नित कर छापेमारी की जा रही थी. पचरूखिया एफओबी से करीब 600 मीटर दक्षिण जंगल में एक दो किलो का प्रेशर आइइडी बरामद किया गया. उसे यथावत स्थान पर ही विनष्ट कर दिया गया. इस छापेमारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ हैं. नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन