समय पर बिजली बिल भुगतान से होगी बचत : पंकज

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 08 Dec 2025 6:08 PM

विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट, स्मार्ट मीटर और प्रीपेड बैलेंस पर मिल रही विशेष छूट

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. अब समय पर बिजली बिल भुगतान करने पर भी बचत होगी. इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ होगा. ये बातें विद्युत कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने कही. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से लाभ भी उठा सकते हैं. नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही है, जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होगा. उन्होंने बताया कि समय पर बिल भुगतान करने से उपभोक्ताओं को कई विशेष सुविधाएं मिलेंगी. स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट मिलेगी. स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक दो हजार रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज मिलेगा. ससमय विद्युत बिल के भुगतान पर 1.5 प्रतिशत की छूट तथा ऑनलाइन के माध्यम से ससमय भुगतान पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट की व्यवस्था की गयी है. ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

मोबाइल ऐप से भुगतान है सुविधाजनक विकल्प

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान और तेज विकल्प है. सुविधा ऐप के जरिये उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं और समय पर बिल भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठाएं. इससे न केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन