औरंगाबाद में अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में 10 वाहन जब्त, मालिकों पर करीब एक करोड़ जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी करती विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. पिछले 48 घंटों में 10 ट्रकों को जब्त किया गया है, जिन पर लगभग 1 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है. यह अभियान नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त चेतावनी है.

विज्ञापन

Aurangabad News: जिले में अवैध खनन, खनिजों के गैर-कानूनी भंडारण और अवैध परिवहन के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष अभियान लगातार जारी है. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के कड़े निर्देशों के आलोक में खनन विभाग की टीम ने पिछले 48 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान बिना वैध कागजात अवैध रूप से कोयला ढो रहे 8 वाहनों और बिना ढके खनिज का परिवहन कर रहे 2 वाहनों सहित कुल 10 ट्रकों को जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

नियमों की अनदेखी पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना

कार्रवाई के दौरान जांच दल ने जब ट्रकों को रोककर कागजातों की मांग की, तो संबंधित वाहन चालक कोयला और खनिज परिवहन से जुड़े चालान, ई-वे बिल या कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहे. इसके साथ ही पर्यावरण व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए बिना तिरपाल ढके खनिज की ढुलाई भी पाई गई. नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए खनन विभाग ने जब्त सभी 10 वाहनों के मालिकों पर संयुक्त रूप से लगभग एक करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना अधिरोपित किया है.

विशेष टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में की छापेमारी

खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक विकास कुमार के मार्गदर्शन में इस पूरे अभियान की रूपरेखा तैयार की गई थी. इस कार्रवाई में प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी अंकित कुमार की सक्रिय भूमिका रही. छापेमारी टीम में खान निरीक्षक राजू कुमार, कुमार प्रत्युष, मिथुन कुमार सहित खनन विभाग के कई अन्य अधिकारी और जिला पुलिस बल के सशस्त्र जवान शामिल रहे. टीम ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर प्रमुख राजमार्गों और संपर्क पथों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की.

जुर्माना नहीं चुकाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी अंकित कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में खनिजों की अवैध तस्करी और राजस्व की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि "अवैध खनन, बिना चालान परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान पूरी कठोरता से आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को जब तक निर्धारित जुर्माना राशि जमा नहीं करेंगे, तब तक वाहनों को अवमुक्त नहीं किया जाएगा. यदि समय सीमा के भीतर जुर्माना अदा नहीं किया गया, तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी."

Also Read: VHP Foundation Day: मदनपुर में विहिप का स्थापना दिवस, गोवंश संरक्षण को लेकर लिया गया बड़ा संकल्प

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन