औरंगाबाद: महुअरी नहर का तटबंध टूटा, खरीफ सिंचाई व्यवस्था प्रभावित, युद्धस्तर पर मरम्मत शुरू

Author Ambuj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
देवरिया गांव के समीप क्षतिग्रस्त महुअरी नहर का तटबंध | Prabhat Khabar Network

देवरिया गांव के समीप क्षतिग्रस्त महुअरी नहर का तटबंध | Prabhat Khabar Network

कुटुंबा प्रखंड के देवरिया गांव के पास महुअरी नहर का दाहिना तटबंध टूटने से पूरे कमांड क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। नहर का पानी फैलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, खासकर धान रोपाई के मौसम में।

विज्ञापन

Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र की सूही पंचायत अंतर्गत देवरिया गांव के समीप महुअरी नहर का दाहिना तटबंध शनिवार देर रात टूट जाने से पूरे कमांड क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है. तटबंध टूटने के बाद नहर का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. खरीफ सीजन में धान की रोपाई के बीच नहर बंद होने से खेतों तक पानी पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो गई है.

स्थानीय किसानों ने बताया कि महुअरी नहर का तटबंध लंबे समय से जर्जर था. समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई और मौसमी मजदूरों द्वारा नियमित निगरानी में भी लापरवाही बरती गई. किसानों का आरोप है कि यदि कमजोर हिस्सों की समय पर मरम्मत कर दी जाती, तो तटबंध टूटने की नौबत नहीं आती.

जानकारी के अनुसार तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण नहर में निर्धारित क्षमता के अनुरूप 120 क्यूसेक पानी का संचालन फिलहाल संभव नहीं है. इससे महुअरी नहर पर निर्भर किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचना बंद हो गया है.

इधर, जल संसाधन विभाग ने क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया है. विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचकर मिट्टी भराई और तटबंध को मजबूत करने में जुटे हैं.

सोमवार दोपहर तक बहाल हो सकती है सिंचाई

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि तटबंध की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है. यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो गया, तो सोमवार दोपहर से महुअरी नहर में दोबारा पानी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा फिर से मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन