औरंगाबाद: मदनपुर में नाला में डूबने से एक वर्षीय मासूम की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

मदनपुर के सुग्गी गांव में मंगलवार शाम एक दुखद घटना हुई. घर के पास खेल रहा एक वर्षीय मासूम खेलते-खेलते नाला में गिर गया. काफी तलाश के बाद बच्चे का शव मिला, जिसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी उमंगा पंचायत अंतर्गत सुग्गी गांव में मंगलवार की शाम नाला में डूबने से एक वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक की पहचान सुग्गी गांव निवासी सनोज भुइयां के एक वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेलते-खेलते नाला में गिरा मासूम

मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक नाला में गिर गया. काफी देर तक बच्चे के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. ग्रामीणों की मदद से आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गयी. इसी दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नाला में मासूम का शव मिला.

सीएचसी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

शव मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनपुर लेकर पहुंचे. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

खुले नालों और जलजमाव से सुरक्षा की मांग

घटना की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. मासूम की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव और खुले नालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

रोतो बिलखते परिजन   | Prabhat Khabar Network
रोते बिलखते परिजन
रोतो बिलखते परिजन   | Prabhat Khabar Network
रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन