अंबा के मां सतबहिनी मंदिर में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी
बैठक में शामिल संगठन की टीम| Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : अंबा के मां सतबहिनी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी. मंदिर को सजाया गया है और भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया है.
Aurangabad News : कुटुंबा. प्रखंड मुख्यालय अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर परिसर में 4 सितंबर, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार को श्रीकृष्ण कन्हैया सेवा समिति के तत्वावधान में सतबहिनी मंदिर के समीप एक निजी प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शंभू ने की.
आपके शहर में
सनातन संस्कृति का प्रमुख उत्सव है जन्माष्टमी
बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक शंभू ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सनातन संस्कृति का प्रमुख उत्सव है. इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है. जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
आकर्षक लाइट और फूलों से सजाया जाएगा मंदिर परिसर
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत लाइट और फूलों से सजाया जाएगा. जन्माष्टमी की रात 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा.
Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत
भजन-कीर्तन और झांकी का होगा आयोजन
जन्मोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, झांकी और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. समिति के सदस्य वीरेंद्र मेहता ने बताया कि जन्माष्टमी के अगले दिन रात में भक्ति एवं अध्यात्म आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जन्मोत्सव के तीसरे दिन विधिवत भंडारे का आयोजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा.
हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
समिति के सदस्यों ने बताया कि भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. आयोजन को लेकर चंदा संग्रह, साफ-सफाई, पंडाल निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई है. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जितेंद्र कुमार पांडेय, दीपक पाठक, राजीव पांडेय, विपुल पांडेय, सोनू, गोलू कुमार, साहिल कुमार, हर्ष कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, रोहित कुमार, सन्नी कुमार, आयुष कुमार, विशाल सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए.
Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए