डेंटल क्लीनिक संचालक पर चाकू से हमला
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज : आपसी विवाद में भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज : आपसी विवाद में भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
औरंगाबाद ग्रामीण.
शहर के टिकरी मोड़ स्थित एक निजी डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर पर उनके भाई व साथियों ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में क्लिनिक संचालक सह अहमद हुसैन के पुत्र डॉ मो आलमगीर जख्मी हो गया है. सोमवार की दोपहर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी संचालक ने बताया कि वह काफी लंबे समय से टिकरी रोड में डेंटल क्लीनिक चलाता है. उसके दो भाईयों व कुछ साथियों का उसका हमेशा सहयोग मिलता रहा है. उसके भाई व साथी अक्सर उसके साथ ही रहा करते थे. छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक भी होते रहती थी. पूर्व में कई बार उसके भाइयों व साथियों ने क्लीनिक बंद कराने व उसे वहां से भागने को लेकर धमकी भी दी थी. वह सोमवार की सुबह क्लीनिक पर बैठकर मरीजों का इलाज कर रहा था. इसी दौरान उसके दो भाई व साथी क्लिनिक पर पहुंचे और धमकी देते हुए क्लीनिक से बाहर निकलने को कहा. जब वह क्लीनिक से बाहर नहीं निकला, तो उसके भाई व साथी धारदार हथियार लेकर क्लीनिक में घुसे और उसे पर चाकू से हमला कर दिये. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर परिजन क्लीनिक पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वैसे परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना के दारोगा कृष्णबल्लभ सिंह व राहुल कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की तहकीकात की. दारोगा कृष्णबल्लभ सिंह ने सदर अस्पताल में ही जख्मी से फर्द बयान कराया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन