औरंगाबाद के देवरिया रुस्तम में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

Updated:
विज्ञापन

केंद्र का उद्घाटन करते एडीएम | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : औरंगाबाद में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल.

विज्ञापन

Aurangabad News : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में पहल शुरू की गई है. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर औरंगाबाद सदर प्रखंड की फेसर पंचायत के देवरिया रुस्तम गांव में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया. अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालती कुमारी करेंगी केंद्र का संचालन

जीविका सुधा बिक्री केंद्र का संचालन जीविका से जुड़ी लाभार्थी मालती कुमारी करेंगी. केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा. इससे लाभार्थी महिला को नियमित आय का अवसर प्राप्त होगा. केंद्र की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्वरोजगार और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आय के स्थायी साधनों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है. जीविका के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जीविका सुधा बिक्री केंद्र इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर सृजित होंगे.

उन्होंने लाभार्थी मालती कुमारी को नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही केंद्र का सफल संचालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया.

Also Read : प्रशांत किशोर से क्यों मिले बिहार के चीफ सेक्रेटरी और DGP? तस्वीरें वायरल होने के बाद सरकार ने बताई पूरी कहानी

दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं को भी मिलेगा लाभ

जीविका सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना से स्थानीय स्तर पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन को एक संगठित मंच मिलेगा. इससे दुग्ध उत्पादकों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होने के साथ उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगे. केंद्र के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Also Read : तिब्बत में ग्लेशियर फटा, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

कार्यक्रम में जीविका दीदियां और स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में एमडी, मगध मिल्क यूनियन, कम्फेड हेमेन्द्र कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका पवन कुमार, प्रबंधक पशुधन, जीविका सौरभ कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, औरंगाबाद सदर श्रुतिकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Also Read : नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन