विद्यालय सुरक्षा पखवाड़े में बच्चों को सिखाये स्वच्छता के गुर, हाथ धुलाई और शौचालय उपयोग के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व अन्य | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : औरंगाबाद के सरकारी स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को हाथ धोने और खुले में शौच न करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Aurangabad News : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बारुण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बच्चों को हाथ धुलाई, खुले में शौच से होने वाले खतरों तथा मानव मल के सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गयी. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रतनौर सहित दर्जनों विद्यालयों में नामित फोकल शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

साबुन से हाथ धोने से संक्रमण से बचाव

फोकल शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ और बेहतर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से साबुन से हाथ धोना बेहद जरूरी है. साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने से डायरिया, दस्त, पीलिया सहित कई संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

खुले में शौच से पर्यावरण प्रदूषण का खतरा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खुले में शौच से होने वाले दुष्परिणामों की भी विस्तार से जानकारी दी गयी. फोकल शिक्षकों ने बताया कि खुले में शौच करने से मानव मल के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषित होता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए नियमित रूप से शौचालय का उपयोग करने और मानव मल का सुरक्षित तरीके से निपटान करने की आवश्यकता है.

शौचालय के नियमित उपयोग पर दिया जोर

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रतनौर के प्रधानाध्यापक नंदलाल सिंह ने कहा कि केवल घरों में शौचालय का निर्माण कर देने से स्वच्छता का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता. शौचालय का नियमित उपयोग करने, शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने तथा घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की भी जरूरत है. उन्होंने बच्चों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की.

Also Read : नवादा: पूर्व मुखिया और राजद नेता प्रिंस तमन्ना के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व मंत्री

बाल संसद और मीना मंच की भागीदारी पर जोर

कार्यक्रम के दौरान बाल प्रेरक, बाल संसद, मीना मंच तथा विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को साबुन से सही तरीके से हाथ धोने का मॉक ड्रिल कराया गया, ताकि वे स्वच्छता के व्यवहार को दैनिक जीवन में अपना सकें.

Also Read : नवादा: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में एक नामजद आरोपित गिरफ्तार, 11 लोगों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

स्लोगन के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

बच्चों ने स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने अपने घर और आसपास के लोगों को स्वच्छता अपनाने तथा स्वच्छ जीवन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया.

Also Read : नवादा में बनेंगे 27 लाख आभा कार्ड, अब तक 13.5 लाख लोगों का तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन