औरंगाबाद जिले के NH-139 पर अनियंत्रित हाइवा गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन
महथू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर चार्ट में पलटा हाइवा

सड़क के चार्ट में गिरा हाईवा

औरंगाबाद जिले के NH-139 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित हाइवा महथू मोड़ के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. गनीमत रही कि हाइवा चालक और खलासी बाल-बाल बच गए. इस घटना ने NH-139 पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताई है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. महथू मोड़ के समीप एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे (चार्ट) में जा गिरा. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, हालांकि राहत की बात रही कि हाइवा चालक और खलासी सुरक्षित बच गए.

वाहन पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा महथू मोड़ और पास स्थित पेट्रोल पंप के बीच से गुजर रहा था. इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे हाइवा सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गया.

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी.

चालक और खलासी की बची जान

दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया. लेकिन किस्मत अच्छी रही कि हाइवा में सवार चालक और खलासी को कोई गंभीर चोट नहीं आई. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

NH-139 पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-139 पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है. भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग को फोरलेन में बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. संकरी सड़क होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

ओबरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हाइवा अनियंत्रित कैसे हुआ और दुर्घटना के पीछे मुख्य वजह क्या रही.


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन