औरंगाबाद: हादसे में मृत अभिषेक के परिजनों से मिले हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्य, दी सहायता राशि
परिवार के लोगों से मिलते सदस्य | Prabhat Khabar Network
ओबरा में हादसे में मृत अभिषेक के परिजनों से हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर ढांढ़स बंधाया.
Aurangabad News: ओबरा प्रखंड के महथू गांव निवासी अभिषेक कुमार के निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्य मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया. इस दौरान संगठन की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई.
आपके शहर में
विधायक के निर्देश पर पहुंचे संगठन के सदस्य
हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक और ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा फिलहाल देश से बाहर हैं. इस कारण वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंच सके. उनके निर्देश पर संगठन के सदस्य मृतक के घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. सदस्यों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में डॉ. प्रकाश चंद्रा और हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा.

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
संगठन के सदस्य चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने अभिषेक कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सदस्यों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन पीड़ित परिवार के साथ है और भविष्य में भी जरूरत के अनुसार परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
Also Read: औरंगाबाद में अगस्त में कमजोर रहा मानसून, सामान्य से 25 से 30 फीसदी कम बारिश; धान की खेती पर संकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए