औरंगाबाद में चार शातिर गिरफ्तार, एटीएम फ्रॉड के मामले में हुई गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद शहर से एटीएम फ्रॉड करने वाले चार शातिरों को नगर थाने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहरी इलाके में दूसरे जिलों के शातिर फ्रॉड से संबंधित किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है और वे वाहनों से इधर-उधर घूम रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम उनकी तलाश में लग गयी. अंतत: पुलिस को कामयाबी मिली और शहर के ही इलाके से वाहन के साथ उक्त शातिरों को दबोच लिया. यह भी जानकारी मिली कि पुलिस और शातिरों के बीच लुक्का-छिपी का भी खेल चला. पुलिस को भरमाकर शातिर भागने की फिराक में लगे थे. भागने के दौरान एक शातिर को घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन