अंदर बाजार के शृंगार दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 10:13 PM
देर रात हुई अगलगी से बर्बाद हुआ व्यवसायी, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद शहर के अंदर बाजार स्थित चुड़ी गली में एक शृंगार दुकान में अचानक आग लग गयी. देखते-देखते आग की लपटे उठने लगी. कुछ लोगों की जब नजर पड़ी, तो शोरगुल मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी. घटना मंगलवार की देर रात की है. इस घटना में मो नईमुद्दीन नामक व्यवसायी को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात बतायी जा रही है. घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट की चर्चा है. बड़ी बात यह है कि आसपास के कई दुकानों को जलने से बचा लिया गया. देर रात उक्त शृंगार दुकान में किसी तरह आग लग गयी. जब कुछ लोगों की नजर गयी तो उन लोगों ने शोर मचाया. देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी. उन्ही में से कुछ व्यवसायियों ने नगर थाने की पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी. अहले सुबह चार बजे तक आग बुझाने की प्रक्रिया चली. इस दौरान उक्त बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति भी रही. दुकान मालिक ने बताया कि देर रात दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही वे दुकान पर पहुंचे. तब तक आग काफी विकराल रूप धारण कर लिया था. लाखों के शृंगार का समान जलकर राख हो गया. उनके परिवार का जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन था. इधर पता चला कि चुड़ी गली में आग लगने की खबर सुनते ही आसपास के दुकानदार भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर आग बुझाने में लगे रहे. ज्ञात हो कि अंदर बाजार शहर का हृदय माना जाता है. यहां एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों दुकानें है. दिन भर यह मार्केट गुलजार रहता है. यह भी ज्ञात हो कि शहरी इलाके में हाल के दिनों में अगलगी की कई घटनाएं हुई. कुछ दिन पहले ही मनपंसद वस्त्रालय में अगलगी की घटना हुई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया था. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है. शहर के कई व्यवसायी अगलगी से तबाह व बर्बाद हो चुके है. शॉट सर्किट को रोकने के लिए व्यवसायियों को गंभीरता से ध्यान देना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










