औरंगाबाद : फहीम अंसारी बने लोजपा (रा.) पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र ने फहीम अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दिया बधाई| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही फहीम अंसारी को पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिहार में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

बैठक के दौरान पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों के चयन एवं मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की गई. बताया गया कि औरंगाबाद जिले के कारा गांव निवासी फहीम अंसारी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

फहीम अंसारी को यह जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक एवं पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव की मौजूदगी में सौंपी गई. इस अवसर पर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रकाश चंद्र भी मौजूद थे.

इधर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष फहीम अंसारी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन