दाउदनगर : देवदतपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे
अतिक्रमण हटवाते सीओ सतीश कुमार सिंह एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
दाउदनगर प्रखंड के देवदतपुर गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का जोरदार अभियान चलाया. हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी मशीनों से सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर बने अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया. शेष अतिक्रमणकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं.
दाउदनगर प्रखंड के देवदतपुर गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने अभियान चलाया. अंचल प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी की मदद से चिन्हित अतिक्रमित हिस्सों को हटाया. इस दौरान कुछ अतिक्रमण तत्काल हटा दिए गए, जबकि कई स्थानों पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित लोगों को उसे शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया.
कार्रवाई अंचल अधिकारी सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. मौके पर राजस्व अधिकारी रोहित कुमार, एएसआई मुकेश कुमार शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद था. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए औरंगाबाद से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था. पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
सीओ ने बताया कि देवदतपुर में अतिक्रमण से संबंधित मामला पटना उच्च न्यायालय में सीडब्ल्यूजेसी एवं एमजेसी के तहत चल रहा है. न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है.प्रशासन का उद्देश्य सार्वजनिक रास्ते एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना है. प्रशासनिक टीम ने जेसीबी के माध्यम से चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया. वहीं, जिन स्थानों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी, वहां अतिक्रमण को चिह्नित कर संबंधित लोगों को स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया.
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. हालांकि पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति सामान्य बनी रही. अंचल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चिन्हित किए गए शेष अतिक्रमण को भी जल्द हटाने की कार्रवाई पूरी की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए