डीएम ने राइस मिल का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संचालकों को नोटिस देने का निर्देश

विज्ञापन

ओबरा. शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने ओबरा प्रखंड के आयुष राइस मिल, रवि राइस मिल व नारायण राइस मिल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम द्वारा धान स्टॉक पंजी आदि की जांच की गयी. उन्होंने धान क्रय केंद्र से धान उठाव में तेजी लाये जाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन धान कुटाई किये जाने का निर्देश दिया. कुटाई के दौरान राइस मिल द्वारा चावल में मिलाए जाने वाले एफआरके का भी निरीक्षण किया. धान उठाव व कुटाई में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए राइस मिल संचालकों को नोटिस दिये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा की सुधार नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान जिला प्रबंधक राज्य, खाद्य निगम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन