औरंगाबाद : दाउदनगर के नये SDPO चंद्र भूषण बोले- अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता, चोरी और ड्रग्स पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

नवपदस्थापित एसडीपीओ चंद्रभूषण | Prabhat Khabar Network

दाउदनगर के नये एसडीपीओ चंद्र भूषण ने अपराध नियंत्रण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है. उन्होंने कहा कि अनुमंडल में चोरी की बढ़ती घटनाओं और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विशेष रणनीति अपनाएगी. आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद के दाउदनगर के नवपदस्थापित एसडीपीओ चंद्र भूषण ने कहा कि अनुमंडल में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. चोरी की बढ़ती घटनाओं और सूखे नशे (ड्रग्स) के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करेगी. उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस की प्राथमिकताओं की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकार के प्रति आभार और क्षेत्र की समीक्षा

एसडीपीओ ने कहा कि दाउदनगर अनुमंडल में कार्य करने का अवसर मिलने के लिए वे सरकार के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध की प्रकृति और उसके कारणों को समझने के साथ-साथ अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है. चोरी की घटनाओं में वृद्धि की जानकारी मिली है, जिस पर पुलिस गंभीरता से काम करेगी.

सूखे नशे के कारोबार पर विशेष फोकस

उन्होंने कहा कि सूखे नशे की बिक्री और इसके कारोबार पर विशेष रूप से केंद्रित होकर कार्रवाई की जाएगी. नशे के कारोबार और चोरी की घटनाओं के बीच कहीं न कहीं संबंध होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

नशे पर लगाम से घटेगी चोरी की घटनाएं

नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई होने से चोरी समेत इससे जुड़े अन्य अपराधों में भी कमी आने की उम्मीद है.

सूचनाओं पर होगी त्वरित और लक्षित कार्रवाई

एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी मिलने पर उनकी पहचान कर लक्षित कार्रवाई की जाएगी. किसी भी स्तर से प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसके आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद सदर अस्पताल में ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर, सिविल सर्जन ने जताई नाराजगी; सभी से मांगा जवाब

पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है.

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि चोरी, सूखे नशे की बिक्री, आपराधिक गतिविधि या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से अपराध नियंत्रण की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकता है.

पुलिस और जनता के समन्वय पर जोर

एसडीपीओ ने लोगों से पुलिस पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण सूचनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी. पुलिस और जनता के समन्वित प्रयास से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन