औरंगाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, महिलाओं ने भजन और कृष्ण-गोपियों की प्रस्तुतियों से बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी मनाती महिलाएं व अन्य | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद में देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. महिलाओं और युवतियों ने भजनों और कृष्ण-गोपियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Aurangabad Janmashtami Mahotsav : औरंगाबाद शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज स्मारक भवन में देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान भजन, कृष्ण-गोपियों की मनमोहक प्रस्तुतियों समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने महिला सशक्तीकरण पर रखे विचार

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह उपस्थित रहीं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए.

महिलाओं को आत्मनिर्भरता और शिक्षा के लिए किया प्रेरित

उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन कृति ने किया. महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ. गणेश वंदना की प्रस्तुति सुषमा सिंह एवं पूनम गुप्ता ने दी.

एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण

इसके बाद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. भजन प्रस्तुत करने वाली महिलाओं में सरिता सोझा, ऊषा सिंह, रूबी सिंह, निर्मला सिंह, सीमा चौबे, सुमन सिंह एवं रिंकी शामिल रहीं.

कृष्ण-गोपियों के स्वरूप में युवतियों की आकर्षक प्रस्तुति

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान कृष्ण एवं गोपियों के स्वरूप में लड़कियों और महिलाओं ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. पारंपरिक परिधान और मनमोहक भाव-भंगिमाओं के साथ दी गयी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

विभिन्न प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कृष्ण एवं गोपियों के स्वरूप में लवली, खुशबू, पूजा सिंह, सोनम, संजू, ऋतु सिंह, डेजी, सुप्रिया कुमारी, खुशी, कोमल एवं साक्षी ने प्रस्तुति दी. पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन