औरंगाबाद में स्थानांतरण नियमावली के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार, पटना हाईकोर्ट जाने का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

स्थानांतरण नियमावली के विरोध में आंदोलन की तैयारी | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने नई स्थानांतरण नियमावली का विरोध किया है। संघ ने पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने और आंदोलन की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन

Aurangabad News : प्रखंड के बीआरसी परिसर में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक उमाशंकर सिंह ने किया. बैठक में प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया और सरकार की ओर से जारी स्थानांतरण नियमावली पर विस्तार से चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों ने नियमावली को बताया हितों के खिलाफ

बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थानांतरण नियमावली बिहार में कार्यरत शिक्षकों के लिए किसी भी दृष्टिकोण से सुखद नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को एकजुट होकर इस नियमावली का विरोध करना चाहिए. जरूरत पड़ने पर संगठन को न्यायालय की शरण लेने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए.

नियमावली में जेंडर असमानता का लगाया आरोप

प्रखंड सचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से बनायी गयी स्थानांतरण नियमावली पूरी तरह गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि नियमावली में जेंडर असमानता दिखाई देती है. महिला शिक्षिकाओं को पंचायत से बाहर तथा पुरुष शिक्षकों को प्रखंड से बाहर स्थानांतरित करने का प्रावधान शिक्षकों के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाता है तो शिक्षकों को न्याय मिलने की उम्मीद है.

Also Read : नवादा में 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

सड़क से न्यायालय तक संघर्ष का ऐलान

मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक सरकार की गलत नीतियों का सड़क से लेकर न्यायालय तक विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पिछले 23 वर्षों से शिक्षकों के अधिकार और हितों के लिए संघर्ष करता रहा है तथा संगठन को कई मामलों में सफलता भी मिली है. उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने और इस मामले में अंतिम निर्णय लेने की अपील की.

पटना हाईकोर्ट में मामला दर्ज करने का निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ स्थानांतरण नियमावली के विरोध में पटना हाईकोर्ट में मामला दर्ज करेगा. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण नियमावली में आवश्यक सुधार किया जाना चाहिए. शिक्षकों ने कहा कि नियमावली में व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर किये बिना इसे लागू करना उचित नहीं होगा.

Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

बैठक में केदार सिंह, प्रसाद पाल, धीरेंद्र ठाकुर, रमंजय कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, कृष्णा राम, अनिल कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, तुलसी प्रजापति, अक्षय कुमार, संगीता सिंह, मनोज कुमार, विजय कुमार, विक्रमादित्य राम, पवन कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, रविकांत कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे.

Also Read : नवादा में 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन