औरंगाबाद: पुलिस की विशेष छापेमारी में 35 आरोपी गिरफ्तार, 11.80 लीटर शराब और एक स्कॉर्पियो जब्त

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभियान में 35 गिरफ्तार, 18 भेजे गये जेल

शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपित | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस विशेष अभियान के तहत 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 11.80 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है, जो शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही थी.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में शराब के अवैध कारोबार, तस्करी और सेवन के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पुलिस की ओर से बुधवार को की गयी इस बड़ी कार्रवाई में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 11.80 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी है. इस दौरान पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जम्होर और उपहारा में गिरफ्तारी

औरंगाबाद पुलिस कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जम्होर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. यहाँ पुलिस ने जोकहरी गांव निवासी सूर्यभान पासवान को 0.50 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया और उसकी स्कॉर्पियो जब्त कर ली. इसी थाने की पुलिस ने अन्य स्थान से तीन लीटर देसी शराब भी बरामद की. उधर उपहारा थाना पुलिस ने गोरकट्टी गांव निवासी अजय चौधरी उर्फ मेघनाथ को 3.30 लीटर देसी शराब के साथ तथा बड़ेम थाना पुलिस ने हरखू बिगहा निवासी अशोक प्रजापति को पांच लीटर देसी शराब के साथ दबोच लिया.

पैंतीस आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

औरंगाबाद पुलिस ने बुधवार को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें से गंभीर अपराधों में संलिप्त 18 आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस महाभियान के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में दो और मद्य निषेध के मामलों में आठ आरोपित पकड़े गये हैं, जबकि अन्य विभिन्न कांडों में 25 लोगों की गिरफ्तारियां सुनिश्चित की गयी हैं.

वाहन चेकिंग से वसूला जुर्माना

औरंगाबाद पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस दौरान कोर्ट से जारी 29 गैर-जमानती वारंटों का सफल निष्पादन किया है, जबकि दो मामलों में कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई गई है. सुरक्षा के मद्देनजर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के तहत जिले भर में कुल 1055 दुपहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गयी. इस दौरान यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 47 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना वसूला गया है.

सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प

औरंगाबाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में कुल 11.30 लीटर देशी शराब और 0.50 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस विभाग ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि जिले में शराब की तस्करी, अवैध बिक्री और इसका सेवन करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी ताकि समाज में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके.

Also Read: औरंगाबाद में नई तकनीक से किसान ने शुरू की विदेशी फलों की खेती, बढ़ी आय की नई उम्मीद


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन