ePaper

Aurangabad News : कुटुंबा के युवक की हरिहरगंज में दुर्घटना में मौत

Updated at : 01 Nov 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : कुटुंबा के युवक की हरिहरगंज में दुर्घटना में मौत

Aurangabad News:तड़प रहे युवक को रिश्तेदार ने पहचान कर परिजनों को दी सूचना

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. बिहार-झारखंड के सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कलां गांव निवासी परशुराम पासवान के पुत्र धीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र दीपावली के दिन गुरुवार की सुबह घर से बाइक से घूमने निकला था. शुक्रवार की सुबह झारखंड से घूम कर घर लौट रहा था. जैसे ही तेंदुआ गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे रौंदती हुई निकल गयी. घटनास्थल पर धीरेंद्र पासवान तड़प रहा था. उसी रास्ते गुजर रहे धीरेंद्र के ही एक रिश्तेदार की नजर जब उस पर पड़ी तो उसने बाइक रोककर घटना की सूचना परिजनों को दी और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज पहुंचाया. इधर, सूचना पर परिजन हरिहरगंज अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों द्वारा रेफर किये जाने के बाद उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटियां है. घटना के बाद दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया. मृतक दूसरे प्रदेश में रहकर जॉब करता था. उसके पिता परशुराम पासवान गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं. घटना के बाद से पत्नी दया देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन