औरंगाबाद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, भाजपा नेता ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News: औरंगाबाद में डेहरी-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल. भाजपा नेता ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) डेहरी-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुलेट शोरूम के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, युवक गंभीर घायल

घायल युवक की पहचान औरंगाबाद निवासी राजाराम शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शर्मा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल डेहरी से औरंगाबाद की ओर बाइक से आ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राहुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

भाजपा नेता ने दिखाई तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा औरंगाबाद आईटी सेल के जिला संयोजक विवेक सिंह चौहान मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां भर्ती कर उसका इलाज शुरू कराया गया. समय पर अस्पताल पहुंचने से घायल को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सकी.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय निगरानी में रखा है. घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है.

इधर, हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अज्ञात ट्रक और उसके चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बाबा भूतनाथ इंटर कॉलेज में बड़ा खेल, प्राचार्य विवाद के बीच अध्यक्ष का फर्जीवाड़ा उजागर, जांच रिपोर्ट आते ही BSEB ने की बड़ी कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन