Aurangabad News : दाउदनगर में बदलेगी नगर पर्षद रोड की स्थिति

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : दाउदनगर में बदलेगी नगर पर्षद रोड की स्थिति

Aurangabad News: पुरानी दुकानों की जगह बनेगा भव्य दो मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन

दाउदनगर. दाउदनगर नगर पर्षद शहरी विकास को नयी दिशा देने की तैयारी में है. नगर पर्षद कार्यालय के मुख्य द्वार के आसपास नगर पर्षद रोड पर स्थित पुरानी दुकानों को तोड़कर आधुनिक और सुसज्जित मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जायेगा. इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर तैयारी तेज हो चुकी हैं और इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. सूत्रों से पता चला कि नगर पर्षद द्वारा भव्य दो मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाना है, जिसमें कुल 66 नयी दुकानें होंगी. यह मार्केट कॉम्प्लेक्स दो अलग-अलग खंडों में बनाया जायेगा. वार्ड 12 के अंतर्गत नगर पर्षद कार्यालय के पास लगभग एक करोड़ 10 लाख 81 हजार 500 रुपये की लागत से दुकानें बनायी जायेंगी, जिनके निर्माण की अवधि सात माह निर्धारित की गयी है. वहीं वार्ड संख्या 14 में नगर पर्षद कार्यालय के पास एक करोड़ 64 लाख 84 हजार 100 रुपये की लागत से दुकानों का निर्माण होगा, जिसकी कार्य अवधि नौ माह रखी गयी है.

वर्तमान में पुरानी हैं दुकानें

नगर पर्षद रोड के दोनों ओर वर्तमान में नगर पर्षद की पुरानी दुकानें स्थित हैं, जो वार्ड संख्या 12 व 14 के अंतर्गत आती हैं. कि ये दुकानें करीब पांच से छह दशक पूर्व नगर पर्षद द्वारा बंदोबस्त के तहत आवंटित की गई थीं. समय के साथ इन दुकानों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, लेकिन वर्षों से इनकी मरम्मत तक नहीं करायी गयी. वर्तमान में यहां करीब दो दर्जन दुकानें मौजूद हैं, जिनमें से अधिकांश की स्थिति चिंताजनक है.स्थानीय लोगों और दुकानदारों के बीच यह चर्चा भी आम है कि कुछ बंदोबस्तधारकों ने अपनी दुकानों को आगे किराए पर लगा रखा है, जो नियमों के विरुद्ध माना जाता है. कहीं कच्ची-पक्की दुकानें बनी हुई हैं तो कई स्थानों पर गुमटियां लगी हुई हैं. बंदोबस्ती की स्थिेकति में भी भारी असमानता देखी जाती है.कुछ दुकानदार वर्षों पुराने दर पर ही राजस्व जमा कर रहे हैं, जिससे नगर पर्षद को अपेक्षित आय नहीं हो पा रही है. सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित मार्केट कॉम्प्लेक्स का डिजाइन जमीन की मापी के बाद तैयार किया गया है, ताकि उपलब्ध भूमि का अधिकतम और व्यवस्थित उपयोग किया जा सके.नई दुकानों के निर्माण से न केवल बाजार क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि नगर पर्षद रोड की अव्यवस्था भी दूर होगी.

राजस्व में होगी वृद्धि

मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के बाद दुकानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे नगर पर्षद को राजस्व के रूप में बेहतर आय प्राप्त होने की संभावना है. अभी जो दुकानें कई दशक पुराने रेट पर बंदोबस्त में हैं, उनके स्थान पर नई दुकानों का नए सिरे से बंदोबस्त किया जायेगा. इससे नगर पर्षद की आय में इजाफा होगा, जिसका उपयोग शहर के अन्य विकास कार्यों में किया जा सकेगा. नगर पर्षद द्वारा प्रस्तावित यह योजना दाउदनगर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. यदि तय समय-सीमा में कार्य पूरा हो जाता है, तो आने वाले दिनों में नगर पर्षद रोड का स्वरूप पूरी तरह बदल जायेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेगा और स्थानीय व्यापार को भी नया आयाम मिलेगा.

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन