Aurangabad News : खेलो इंडिया से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों मिल रहा मौका : श्रेयसी

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 29 Jan 2026 10:45 PM

विज्ञापन

Aurangabad News:सढईल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मदनपुर ने जलवन को हराकर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर प्रखंड के सढईल खेल मैदान पर युवा क्रिकेट क्लब सढईल की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को मदनपुर और जलवन की टीमों के बीच खेला गया. टॉस जीतकर जलवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदनपुर की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मदनपुर टीम के शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच, जबकि सोनू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. फाइनल मुकाबले में बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह और विधायक ललन राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इससे पहले आयोजन समिति के सदस्यों ने खेल मंत्री को सम्मानित किया. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया योजना के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को देश-दुनिया में नाम रोशन करने का अवसर दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह का औरंगाबाद से गहरा लगाव रहा है. बिहार के खिलाड़ियों को जो भी परेशानी होगी, उसका समाधान किया जाएगा और पूरे प्रदेश में सभी प्रकार के खेलों के लिए मैदान बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. खेल मंत्री द्वारा खेल मैदान के लिए दिए गए आश्वासन को पूरा कराने में वे हरसंभव सहयोग करेंगे. मैच में निर्णायक की भूमिका विशाल आनंद बरुण और आदित्य ने निभाई, जबकि आंखों देखा हाल राणा सिंह और राजा सिंह ने सुनाया. मौके पर भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन