Aurangabad News : लडुइया पहाड़ी में नक्सलियों ने छिपाये थे हथियार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News:छापेमारी में राइफल, कारतूस के साथ बारुद का पाउच बरामद

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरूखिया जंगल के लडुइया पहाड़ी इलाके से पुलिस ने कारतूस के साथ बारूद का पाउच और एक राइफल बरामद किया गया है. पुलिस कार्यालय से दी गयी जानकारी के अनुसार झारखंड विधान सभा व बिहार के उपचुनाव को देखते हुए नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने को लेकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं औरंगाबाद पुलिस बल द्वारा लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है. 18 नवंबर को पुलिस के वरीय अधिकारी को सूचना मिली कि पचरूखिया के इलाके में नक्सल गतिविधियां बढ़ी हुई है. सूचना के आधार पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस एवं औरंगाबाद पुलिस की टीम पचरूखिया के लडुईया पहाड़ी क्षेत्र में सघन जांच अभियान पर निकल पड़ी. लडुईया पहाड़ी के समीप एक बोल्ट एक्शन राइफल, मैगजीन और 48 राउंड कारतूस तथा गोला बारूद का एक पाउच बरामद किया गया. ये सभी हथियार व विस्फोटक डंप किये गये थे. एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. पचरूखिया के इलाके से विस्फोटकों के साथ हथियारों को बरामद किया जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है और नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए लगातार छापेमारी हो रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन