नशे के खिलाफ औरंगाबाद में अनोखी पहल, फैंसी क्रिकेट मैच के जरिए युवाओं को किया गया जागरूक
नशामुक्त भारत अभियान के तहत फैंसी क्रिकेट मैच में शामिल अधिकारी और कर्मी
नशे के खिलाफ औरंगाबाद में एक अनोखी पहल की गई है. फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. खेलकूद को बढ़ावा देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं और आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को औरंगाबाद में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, औरंगाबाद के तत्वावधान में यह आयोजन बृहद आश्रय गृह, बभंडी के मैदान में किया गया.
आपके शहर में
अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
फैंसी क्रिकेट मैच में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग महेशानंद के नेतृत्व में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला बाल संरक्षण कोषांग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.
युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में खेलकूद की भूमिका
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देने में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है.
नियमित रूप से खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर युवा अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ शिक्षा, रोजगार, करियर निर्माण और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.
नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
मैच के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया.
Also Read : औरंगाबाद : छह दिन उफान पर रही उत्तर कोयल नदी, जलस्तर घटते ही मुख्य नहर में छोड़ा गया 700 क्यूसेक पानी
साथ ही युवाओं और आमजनों से नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई.
'नशा छोड़ें, जीवन से जुड़ें' का दिया गया संदेश
फैंसी क्रिकेट मैच के जरिए नशा छोड़ें, जीवन से जुड़ें का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. आयोजन के माध्यम से लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामूहिक सहभागिता के जरिए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए