औरंगाबाद : अंछा मोड़ पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत, लोक संवाद में ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

Updated:
विज्ञापन

लोक संवाद में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाउदनगर प्रखंड के अंछा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर दाउदनगर प्रखंड के अंछा पंचायत स्थित पंचायत भवन में पुलिस की ओर से लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एसडीपीओ चंद्र भूषण मौजूद रहे. इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष खुलकर रखा.

विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक समन्वय पर जोर

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनने के उद्देश्य से लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

लोक संवाद के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई.

अवैध शराब बिक्री का मुद्दा

ग्रामीणों ने मुख्य रूप से अंछा मोड़ पर अवैध शराब की बिक्री का मामला उठाया. ग्रामीणों का आरोप था कि शाम होते ही शराब धंधेबाज अंछा मोड़ के आसपास घूम-घूमकर शराब बेचने लगते हैं.

इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने शराब की बिक्री पर तत्काल अंकुश लगाने और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

इसके अलावा कुछ ग्रामीणों ने जमीन से संबंधित मामलों को भी पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखा.

ग्रामीणों ने अंछा, केशराड़ी, चौरम सहित पंचायत के विभिन्न गांवों में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार का लोक संवाद पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अच्छी पहल है.

मौजूद रहे प्रमुख जनप्रतिनिधि व ग्रामीण

मौके पर मुखिया संध्या देवी, सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार, उप सरपंच प्रसिद्ध कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि शंभु कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक अखिलेश पासवान एवं किसान सलाहकार चंदन कुमार मौजूद रहे. संचालन विकास मित्र राजकुमार राम ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन