विधिक संघ में आधुनिक पुस्तकालय, चहारदीवारी व भवन का होगा निर्माण

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 6:52 PM

विज्ञापन

विधिक संघ में विधान परिषद के सभापति और ओबरा विधायक का हुआ अभिनंदन समारोह

विज्ञापन

विधिक संघ में विधान परिषद के सभापति और ओबरा विधायक का हुआ अभिनंदन समारोह दाउदनगर. विधिक संघ परिसर में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्रा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार ने की व संचालन हरिनाथ सिंह ने किया. दोनों अतिथियों को सचिव धर्मेंद्र सिंह ने सम्मानित किया. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि दाउदनगर विधिक संघ से उनका पुराना रिश्ता है. सभी सदस्य मेरे परिवार की तरह हैं. उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग पर संघ के प्रत्येक कमरे में एसी लगाने का आश्वासन दिया. वहीं, विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने अधिवक्ताओं द्वारा आधुनिक पुस्तकालय, चहारदीवारी व भवन निर्माण की मांग रखे जाने पर कहा कि यह संघ उनका अपना संघ है. हम इसे एक छोटे भाई की तरह जुड़े हैं. यहां आधुनिक पुस्तकालय, चहारदीवारी एवं कमरे का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता विचार करें, यदि कंप्यूटर चलाने में सभी सक्षम हैं, तो डिजिटल लाइब्रेरी अन्यथा आधुनिक एवं समृद्ध पुस्तकालय का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में दाउदनगर में पोस्टमार्टम हाउस एवं ब्लड बैंक बनाने का मामला उठायेंगे. अधिवक्ता श्रीनिवास सिंह की मांग पर उन्होंने कहा कि उनके पीसी हॉस्पिटल में अधिवक्ताओं के इलाज में 20 प्रतिशत का डिस्काउंट रखा जायेगा. अधिवक्ता बैजनाथ प्रसाद की मांग पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया. अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि ने अपनी बातों को रखा. मौके पर पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, उमेश सिंह, कुमार शिवेंद्र आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन