धूमधाम से मनायी जायेगी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Published at :22 Jan 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी जायेगी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

औंरगाबाद सदर : जिला स्थापना दिवस व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की तैयारी को लेकर शनिवार को जन विकास परिषद के सदस्यों ने एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता डा सुरेंद्र मिश्र ने की. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति निर्णय लेते हुए कहा कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की […]

विज्ञापन

औंरगाबाद सदर : जिला स्थापना दिवस व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की तैयारी को लेकर शनिवार को जन विकास परिषद के सदस्यों ने एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता डा सुरेंद्र मिश्र ने की. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति निर्णय लेते हुए कहा कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में नेताजी के विचारों पर चर्चा की जायेंगे. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों से अपील की गयी है.

लोगों को नेताजी के बारे में जानकारी दी जायेगी़ कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है़ प्रचार-प्रसार के िलए लोग स्कूल-कॉलेजों समेत अन्य स्थानों पर जा रहे हैं. इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा, प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में रामकिशोर सिंह, सुरेश पांडेय, पुरुषोतम पाठक, शिवदेव पांडेय, बैजनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन