औरंगाबाद में मध्याह्न भोजन में छिपकली, 43 बच्चे बीमार

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर से तीन किलोमीटर उत्तर स्थित मध्य विद्यालय, बेला में शनिवार को छिपकली गिरा मध्याह्न भोजन खाने से 43 बच्चे बीमार हो गये. सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उनकी हालत खतरे से बाहर है. सदर अस्पताल में बच्चों का हाल जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएम […]
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर से तीन किलोमीटर उत्तर स्थित मध्य विद्यालय, बेला में शनिवार को छिपकली गिरा मध्याह्न भोजन खाने से 43 बच्चे बीमार हो गये. सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उनकी हालत खतरे से बाहर है.
सदर अस्पताल में बच्चों का हाल जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएम कंवल तनुज ने रसोइयों से पूछताछ करते हुए प्राचार्या को फटकार लगायी. साथ ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुरेंद्र प्रसाद को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया. इधर, प्राचार्या शोभा कुमारी का कहना है कि भोजन में छिपकली मिली है. ऐसी घटना एनजीओ की लापरवाही से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




