बेहतर समाज निर्माण के लिए तंबाकू से रहें दूर

Published at :01 Jun 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर समाज निर्माण के लिए तंबाकू से रहें दूर

विश्व तंबाकू दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक औरंगाबाद (ग्रामीण) : तंबाकू पूरी तरह जानलेवा व खतरनाक है. इसके सेवन करने से लाखों लोग असमय काल के गाल में समा गये और कितने जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. तंबाकू के सेवन से कितने ही लोग […]

विज्ञापन

विश्व तंबाकू दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

औरंगाबाद (ग्रामीण) : तंबाकू पूरी तरह जानलेवा व खतरनाक है. इसके सेवन करने से लाखों लोग असमय काल के गाल में समा गये और कितने जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. तंबाकू के सेवन से कितने ही लोग बरबाद हो गये. घर परिवार तो उजड़ा ही, आर्थिक स्थिति भी खराब हो गयी.

जरूरत है इससे बचाव की और यह तभी संभव होगा, जब तंबाकू सेवन के प्रति लोग जागरूक होंगे और हमेशा के लिए अपने जीवन से तंबाकू को अलविदा कहेंगे. इसी संदेश के साथ विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर एनसीसी 13 बिहार बटालियन के कैडेटों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली. सूबेदार मेजर मुन्ना उरांव ने रैली को हरी झंडी दिखा कर कार्यालय परिसर से रवाना किया.

जागरूकता रैली शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया और कैडेटों के हाथों में संदेश लिखे तख्तियों के माध्यम से तंबाकू के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया. सूबेदार मेजर मुन्ना उरांव ने कहा कि आज हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. स्वास्थ्य ही धन है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है.

हमें बेहतर समाज का निर्माण करने के लिए हमेशा के लिए तंबाकू को अपने जीवन से दूर भगाना होगा. बुराई रूपी तंबाकू जानलेवा है और इससे कैंसर की बीमारी होती है. कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी को रोकने के लिए हमें जागरूकता फैलाना होगा. रैली में आकंद बाघम, रमेश, धीरेंद्र, गुमांशु, निर्भय सिंह व नारायण गुहा सहित सिविल स्टाफ शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन