मरहीधाम में पुलिस पिकेट की मांग

Published at :09 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
मरहीधाम में पुलिस पिकेट की मांग

मरहीधाम में पुलिस पिकेट की मांग गोह थानाध्यक्ष का सिंवाहिनी विकास समिति ने किया अभिनंदन फोटो नंबर-2,परिचय-मुर्ति मिलने के बाद थानाध्यक्ष का अभिनंदन करते ग्रामीणदेवकुंड (औरंगाबाद).गोह थाना क्षेत्र के मरहीधाम मंदिर से चोरी की गयी मां सिंहवाहिनी की मूर्ति 23 दिनों के बाद बरामद किये जाने पर सिंवाहिनी विकास समिति ने गोह थानाध्यक्ष अनिल कुमार […]

विज्ञापन

मरहीधाम में पुलिस पिकेट की मांग गोह थानाध्यक्ष का सिंवाहिनी विकास समिति ने किया अभिनंदन फोटो नंबर-2,परिचय-मुर्ति मिलने के बाद थानाध्यक्ष का अभिनंदन करते ग्रामीणदेवकुंड (औरंगाबाद).गोह थाना क्षेत्र के मरहीधाम मंदिर से चोरी की गयी मां सिंहवाहिनी की मूर्ति 23 दिनों के बाद बरामद किये जाने पर सिंवाहिनी विकास समिति ने गोह थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे का अभिंनदन किया. इस मौके पर आचार्य लालमोहन शास्त्री, दीपक उपाध्याय, संयोजक दिलीप कुमार सिंह, मुनारिक यादव, धीरज सिंह चौहान, विनय कुमार सिंह, बसंती देवी सहित दर्जनों लोगों ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे की प्रशंसा की. वक्ताओं ने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र व पंचायत से मूर्ति चोरी हुई थी, लेकिन उसका पता आज तक नहीं चला. लेकिन थानाध्यक्ष ने मूर्ति बरामद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके लिए जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है. एसडीपीओ संजय कुमार का भी लोगों ने सराहना की. लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी से घबरा कर तस्करों ने मूर्ति को फेंक दिया. लोगों ने थानाध्यक्ष से भृगु मुनी की मूर्ति भी बरामद करने की अपील की. साथ ही मरहीधाम में पुलिस पिकेट की मांग की. इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, साहेब दयाल यादव, शिवकुमार सिंह, विशुन तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन