35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उप समाहर्ता ने की कामों की समीक्षा

उप समाहर्ता ने की कामों की समीक्षा नवीनगर(औरंगाबाद).जिला उप समाहर्ता प्रमोद कुमार पांडेय ने प्रखंड मुख्यालय नवीनगर में मंगलवार को प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बैठक की व प्रखंड की सभी पंचायतों का बूथ से संबंधित विखंडन कार्य की समीक्षा की. इसके साथ ही जन शिकायत पर चर्चा करते हुए निष्पादन करने पर जोर दिया. लोक […]

उप समाहर्ता ने की कामों की समीक्षा नवीनगर(औरंगाबाद).जिला उप समाहर्ता प्रमोद कुमार पांडेय ने प्रखंड मुख्यालय नवीनगर में मंगलवार को प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बैठक की व प्रखंड की सभी पंचायतों का बूथ से संबंधित विखंडन कार्य की समीक्षा की. इसके साथ ही जन शिकायत पर चर्चा करते हुए निष्पादन करने पर जोर दिया. लोक अदालत लगाने के लिए अंचल से रिपोट की मांग की. पंचायत के लाभुक खासकर वृद्धापेंशन योजना व अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं के लिए बैंक खाते के माध्यम से भुगतान करने का दिशा निर्देश जारी किया. बैठक के दौरान बीडीओ पन्ना लाल, सीओ अक्षय प्रताप, कृषि पदाधिकारी राजेश शर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवध कुमार तिवारी, एलइओ संगीता कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें