लगातार बारिश से टिकरी मुहल्ले की स्थिति दयनीय, लोगों ने जाम की सड़क

औरंगाबाद (ग्रामीण): लगातार हो रही बारिश से औरंगाबाद शहर जलमगA हो गया है. बारिश के पानी से कई मुहल्ले के लोग परेशान हैं. कई मुहल्लों में तो स्थिति भयावह हो चुकी है. टिकरी मुहल्ला सबसे अधिक प्रभावित है. बारिश की पानी से मुहल्ले के अधिकांश भाग डूबे हुए हैं. कई घरों में पानी घुस गया […]
लोग छत पर रहने को विवश हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है, शहर से होकर गुजरी नाला, जो पूरी तरह जाम है. नाला की सफाई पहले नहीं कराये जाने के कारण ही टिकरी मुहल्ले की स्थिति भयावह हुई है. बांस के नाव बना कर इस घर से उस घर या बाजार लोग निकल रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गयी है. घर से निकलने के रास्ते भी नहीं बचे है.
खान इमरोज के साथ-साथ मुहल्लेवासियों ने कहा कि पिछले 20 दिनों से टिकरी मुहल्ला के हजारों की आबादी बाढ़ की पानी में गिरी हुई है. तीन दिन पहले मुहल्लावासियों ने सरकार व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की थी, उस वक्त अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर पानी निकासी कराने की बात कही थी. नगर पर्षद के ठेकेदार द्वारा चार मजदूरों को नाले की सफाई के लिए लगाया गया, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










