डेहरी में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना की पुलिस ने सोमवार को दुष्क र्म के आरोपित छोटू कुमार को पकड़ने के लिये रोहतास जिले के डेहरी शहर के एक आइटीआइ में गयी हुई थी. इस दौरान जब जांच करने लगी तो पाया कि छोटू कुमार की जगह पर बारुण थाने के ही धमनी गोला निवासी अनील चौधरी […]
औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना की पुलिस ने सोमवार को दुष्क र्म के आरोपित छोटू कुमार को पकड़ने के लिये रोहतास जिले के डेहरी शहर के एक आइटीआइ में गयी हुई थी. इस दौरान जब जांच करने लगी तो पाया कि छोटू कुमार की जगह पर बारुण थाने के ही धमनी गोला निवासी अनील चौधरी फर्जी रूप से परीक्षा दे रहा है.
इस पर बारुण थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने इसकी सूचना संस्थान के प्राचार्य को दिया और छात्र को पकड़ कर डेहरी पुलिस के हवाले कर दिया. बताते चले कि दो दिन पूर्व छोटू कुमार बारुण थाना से चकमा देकर फरार हो गया था. इसके विरुद्ध थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज था. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










