साइकिल योजना की बांटे रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 8:03 PM
औरंगाबाद (कोर्ट): शहर के राजर्षि विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय में शनिवार को विद्यालय समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद रंजन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा छात्रों के बीच साइकिल योजना की राशि बांटी गयी. इस दौरान अनुसूचित व अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि भी दी गयी. विधान पार्षद ने छात्रों को संबोधित […]
औरंगाबाद (कोर्ट): शहर के राजर्षि विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय में शनिवार को विद्यालय समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद रंजन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा छात्रों के बीच साइकिल योजना की राशि बांटी गयी. इस दौरान अनुसूचित व अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि भी दी गयी.
विधान पार्षद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब छात्रों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. इसका लाभ उठायें और अपनी पढ़ाई पूरी तन्मयता से करें. विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि साइकिल योजना की राशि का छात्र सदुपयोग करें. इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










