(फोटो -8) परिचय-अगलगी में जले धान के बोझा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 8:02 PM
बेलवा में हजारों बोझा धान जल कर राख दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलवां गांव में खलिहान में आग लग जाने से 9900 बोझा धान जल कर राख हो गया. इससे प्रभावित किसानों को लाखों रुपये की क्षति हो गयी. जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से राजकुमार प्रजापति के खलिहान में रखे धान के […]
बेलवा में हजारों बोझा धान जल कर राख दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलवां गांव में खलिहान में आग लग जाने से 9900 बोझा धान जल कर राख हो गया. इससे प्रभावित किसानों को लाखों रुपये की क्षति हो गयी. जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से राजकुमार प्रजापति के खलिहान में रखे धान के बोझे में आग लग गयी. इससे उनका दो हजार बोझा, हंसराज प्रजापति का 2100 बोझा, सुंदरलाल प्रजापति का 2300 बोझा, संतोष सिंह का 2600 बोझा आग की चपेट में आ गया. इन खलिहानों में रखा धनकटनी मजदूर प्रमोद भुइंया 400 बोझा, रोशन ठाकुर का 240 बोझा, रामदास भुइंया का 160 बोझा, रंजीत भुइंया का 100 बोझा धान जल कर पूरी तरह राख हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह जब ग्रामीण खलिहानों की ओर गये तो उन्हें घटना का पता चला. इसके बाद औरंगाबाद से दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना पाकर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रखंड सचिव उमानाथ भक्त व बेलवां के पैक्स अध्यक्ष बिरजानंद दूबे ने पहुंच कर पीडि़त किसानों से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










