सब्जी लेकर लौट रही महिला पर चाकू से हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2019 8:32 AM
औरंगाबाद शहर : बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर जा रही महिला पर एक युवक ने सरेराह चाकू से हमला बोल दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और सड़क पर गिर पड़ी. स्थानीय लोग वहां पहुंचते, इससे पहले ही युवक भाग गया.घटना शहर के पठानटोली मुहल्ले की है. महिला बेबी […]
औरंगाबाद शहर : बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर जा रही महिला पर एक युवक ने सरेराह चाकू से हमला बोल दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और सड़क पर गिर पड़ी. स्थानीय लोग वहां पहुंचते, इससे पहले ही युवक भाग गया.घटना शहर के पठानटोली मुहल्ले की है. महिला बेबी फरीदा आजाद नगर के टिकरी मुहल्ला निवासी उसमान अंसारी की पत्नी है. घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










