ePaper

औरंगाबाद :बच्चाचोरी का आरोप, भीड़ ने युवक को पीटा पुलिस ने बचायी जान

Updated at : 04 Aug 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद :बच्चाचोरी का आरोप,	भीड़ ने युवक को पीटा पुलिस ने बचायी जान

गोह (औरंगाबाद) : देवकुंड थाना क्षेत्र के महाराजगंज मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर मॉब लिंचिंग की घटना होते-होते बची. यहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक विक्षिप्त युवक को चोर समझ कर ग्रामीण अचानक आक्रोश में आ गये और फिर उस पर टूट पड़े. लोग काफी देर तक युवक की बेरहमी से पिटाई करते […]

विज्ञापन

गोह (औरंगाबाद) : देवकुंड थाना क्षेत्र के महाराजगंज मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर मॉब लिंचिंग की घटना होते-होते बची. यहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक विक्षिप्त युवक को चोर समझ कर ग्रामीण अचानक आक्रोश में आ गये और फिर उस पर टूट पड़े. लोग काफी देर तक युवक की बेरहमी से पिटाई करते रहे. घटना की सूचना पर देवकुंड थाने की पुलिस मौके पहुंची और पिट रहे युवक को आक्रोशित लोगों के चंगुल से बचा कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन