छत से गिर कर मासूम की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद : कुटुंबा प्रखंड के डुमरा गांव में छत से गिर कर चार साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह की है. मृतक की पहचान रंजीत यादव के पुत्र कल्लू के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार मासूम सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था. इसी बीच […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : कुटुंबा प्रखंड के डुमरा गांव में छत से गिर कर चार साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह की है. मृतक की पहचान रंजीत यादव के पुत्र कल्लू के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार मासूम सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था. इसी बीच वह अचानक छत से गिर गया.
परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. पता चला कि गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जमुहार ले गये,जहां उसकी मौत हो गयी. इधर घटना के बाद सदर अस्पताल परिजनों के चीत्कार से गूंज उठा. पिता रंजीत के अलावा दादी,चाची व मां की चीत्कार अस्पताल को भेद रही थी.
करेंट की चपेट आने से युवक की मौत
औरंगाबाद कार्यालय. मंगलवार की सुबह ओबरा प्रखंड के चौनाही गांव में प्रदीप कुमार नामक युवक की मौत विद्युत करेंट से होने का मामला प्रकाश में आया है. पता चला कि घटना के बाद परिजन प्रदीप को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे,जहां डॉक्टरो ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद शव लेकर परिजन फरार हो गये. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार दिनेश यादव का पुत्र प्रदीप कुमार घर की बिजली खराब होने के बाद ट्रांसफार्मर के समीप तार जोड़ रहा था इसी क्रम में वह विद्युत करेंट की चपेट में आकर अचेत हो गया. पास में रहे कुछ लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










