छात्रों ने लगाया मनमानी राशि वसूलने का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद/दाउदनगर : केके मंडल कॉलेज दाउदनगर में परीक्षा के नाम पर मनमाना शुल्क वसूली करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया. कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.प्रदर्शन कर रहे छात्र पैसा वापस करने की मांग कर रहे थे. छात्र नेता रंजीत पांडेय ने कहा कि वे छात्रों की शिकायत पर यहां […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/दाउदनगर : केके मंडल कॉलेज दाउदनगर में परीक्षा के नाम पर मनमाना शुल्क वसूली करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया. कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.प्रदर्शन कर रहे छात्र पैसा वापस करने की मांग कर रहे थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
छात्र नेता रंजीत पांडेय ने कहा कि वे छात्रों की शिकायत पर यहां पहुंचे हैं.प्रिंस यादव , सूरज कुमार , पिंटू कुमार, मुकेश यादव ,दुर्गा कुमार, संजीव कुमार, बिट्टू कुमार , अशोक कुमार आदि छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा शुल्क के नाम पर 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों से तीन सौ रुपये मनमाने तरीके से लिए जा रहे हैं .जबकि बिहार के किसी भी कॉलेज एवं प्लस टू विद्यालयों में परीक्षा शुल्क नहीं लग रहा है ,लेकिन कॉलेज प्रबंधन मनमाना रवैया अपनाते हुए विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क की वसूली कर रहा है. .प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को काफी संख्या में छात्र इंटरमीडिएट की जांच परीक्षा देने पहुंचे हुए थे.
कथित मनमाना शुल्क वसूली का छात्रों ने विरोध करते हुए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की और कथित मनमाना शुल्क वसूली का विरोध किया. बताया जाता है कि कॉलेज कर्मियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया कि यह वित्त रहित कॉलेज है. छात्रों के प्रदर्शन के बाद कॉलेज कर्मियों एवं छात्रों के बीच वार्ता हुई. छात्र नेता श्री पांडेय ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि जिन छात्रों के पास रसीद होगा ,उन्हें दो -दो सौ रुपये वापस किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन