रफीगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रफीगंज : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. मतदान के प्रारंभ में धीमी गति से मतदान शुरू हुआ जो समय खत्म होने पर 48 प्रतिशत तक पहुंचा. एक मतदान केंद्र छोड़कर किसी भी मतदान केंद्र पर झड़प होने की शिकायतें नही मिली,जबकि दर्जनों मतदान केंद्र पर […]
विज्ञापन
रफीगंज : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. मतदान के प्रारंभ में धीमी गति से मतदान शुरू हुआ जो समय खत्म होने पर 48 प्रतिशत तक पहुंचा.
एक मतदान केंद्र छोड़कर किसी भी मतदान केंद्र पर झड़प होने की शिकायतें नही मिली,जबकि दर्जनों मतदान केंद्र पर ईवीएम ,वीवीपैट में खराबी होने की शिकायत लगभग दिनभर मिलती रही. हालांकि शिकायत मिलने के आधे घंटे में ठीक कराते हुए मतदान शुरू कराया गया.
मतदान केंद्र संख्या 10 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौर,11 प्राथमिक विद्यालय फदरपुरा,13 प्राथमिक विद्यालय कूटकुरी,34 प्राथमिक विद्यालय गोठानी,39 प्राथमिक विद्यालय जाखिम,43 प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा,50 प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर,62 उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़वां,86 आरबीआर उच्च विद्यालय, पूर्वी ,87 रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय पश्चिमी ,88 कृषि कार्यालय,102 प्राथमिक विद्यालय नोनिया टिलहा,151 मध्य विद्यालय लोहरा पूर्वी, 111 मध्य विद्यालय गुलाब बिगहा बया,112 मध्य विद्यालय बाया सहित अन्य मतदान केंद्रों आए मशीन की खराबी की शिकायत जिला प्रशासन को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










