खुदवां मुख्य बाजार में सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

ओबरा : प्रखंड के खुदवां मुख्य बाजार की सड़क पर नाली का पानी बह रहा है. इससे आने -जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है,लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा. स्थानीय लोगों ने इसको लेकर जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है. बाजार […]
विज्ञापन
ओबरा : प्रखंड के खुदवां मुख्य बाजार की सड़क पर नाली का पानी बह रहा है. इससे आने -जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है,लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा. स्थानीय लोगों ने इसको लेकर जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है.
बाजार निवासी अर्जुन पांडेय, रंजीत ठाकुर, बब्लू पांडेय, सत्येंद्र कुमार, अशोक शर्मा, चितरंजन कुमार, पतिराम सिंह सहित अन्य ने बताया कि मुख्य बाजार में नाली निर्माण नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है.
खासकर पैदल चलने वाले लोगों को नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है. लोगों ने बताया कि कई बार स्थानीय विधायक और सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया गया था. परंतु आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. आसपास मुहल्ले का पानी भी मुख्य सड़क पर जमा रहता हैं.
लोगों ने जिला पदाधिकारी राहुल रंजन महिवाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बाजार में सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कराने की मांग की है. बताया जाता है कि प्रखंड के दर्जनों गांव के लोग खरीदारी के लिए बाजार आते हैं. मुखिया मांडवी देवी, प्रतिनिधि श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि पंचायत निधि द्वारा बाजार में सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कराया जाएगा.
पूर्व में वार्ड सदस्य द्वारा योजना का चयन नहीं किये जाने के कारण नाले का निर्माण नहीं किया गया. फिलहाल वार्ड सभा के माध्यम से योजना का चयन कर लिया गया है. सात निश्चय योजना के तहत नाला का निर्माण बाजार में कराया जायेगा. इसके निर्माण में दस से 15 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




