सवारियों से भरा ऑटो पलटा एक की मौत, छह लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 2:02 AM
रंगाबाद/गोह : बुधवार की देर शाम गोह-उपहारा सड़क में तुलसी बिगहा गांव के पास सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार भुरकुंडा गांव के कृष्णा मिस्त्री की मौत हो गयी,जबकि नीलम कुमारी,गौरी देवी,अनीता देवी, इतवरिया देवी, कमलापति देवी सहित छह लोग घायल हो गये,जिन्हे स्थानीय लोगों के सहयोग […]
रंगाबाद/गोह : बुधवार की देर शाम गोह-उपहारा सड़क में तुलसी बिगहा गांव के पास सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार भुरकुंडा गांव के कृष्णा मिस्त्री की मौत हो गयी,जबकि नीलम कुमारी,गौरी देवी,अनीता देवी, इतवरिया देवी, कमलापति देवी सहित छह लोग घायल हो गये,जिन्हे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी गोह ले जाया गया.
डॉक्टरों की माने तो एक की हालत गंभीर है. घटना के पीछे ऑटो चालक की लापरवाही बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक रफ्तार के साथ ऑटो चला रहा था. मिली जानकारी के अनुसार बाजार से सात सवारियों को लेकर ऑटो भुरकुंडा गांव की ओर जा रहा था इसी बीच तुलसी बिगहा गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.
ऑटो लगभग 20 मीटर तक सड़क पर खींचते हुए निकल गया. ऑटो पर बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पीएचसी गोह में इलाज के दौरान कृष्णा मिस्त्री की मौत हो गयी. इधर शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया.
गोह बीडीओ संजय पाठक ने बताया कि मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की राशि चेक के माध्यम से दी गयी है. मुखिया माधुरी सिंह ने भी कबीर अंत्योष्टि के तहत तीन हजार रुपये परिजनों को दी. गोह थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि ऑटो को जब्त कर घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










