मवेशी लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

मदनपुर : आरटीओ हरिशंकर प्रसाद एवं मदनपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बुधवार की रात भैंस लदा एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक पर कुल 30 भैंस को लाद करके गया से औरंगाबाद भेजा जा रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध रूप से जा […]

विज्ञापन

मदनपुर : आरटीओ हरिशंकर प्रसाद एवं मदनपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बुधवार की रात भैंस लदा एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक पर कुल 30 भैंस को लाद करके गया से औरंगाबाद भेजा जा रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध रूप से जा रहे ट्रक सहित भैंसों को जब्त किया गया है. उन्होंने ने बताया कि जब्त भैंस जानवर तस्कर द्वारा बाहर भेजा जा रहा था. ट्रक सहित जानवर को जब्त कर लिया गया है .बरामद जानवर को गौ ज्ञान फाउंडेशन को सौंप दिया गया है. खबर लिखे जाने तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार अवैध बालू शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे छापेमारी के दौरान मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच दो पर दर्जी बिगहा मोड़ से वाहन सहित जानवर को बरामद किया गया है. पुलिस को देखते ही ड्राईवर व सह चालक फरार हो गया है. छापेमारी दल में खनन पदाधिकारी राजीव रंजन झा एवं एसआई राधेश्याम राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन