पेट्रोल पंपों पर नियमों की उड़ती धज्जियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 5:15 AM
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने पेट्रोल पंपों पर कई तरह की नि:शुल्क सेवाएं देने का जारी किया आदेश औरंगाबाद नगर : जिले के पेट्रोल पंपों पर सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने पेट्रोल पंपों पर कई तरह की नि:शुल्क सेवाएं देने का आदेश जारी […]
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने पेट्रोल पंपों पर कई तरह की नि:शुल्क सेवाएं देने का जारी किया आदेश
औरंगाबाद नगर : जिले के पेट्रोल पंपों पर सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने पेट्रोल पंपों पर कई तरह की नि:शुल्क सेवाएं देने का आदेश जारी किया है. पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. इतना ही नहीं कई पेट्रोल पंपों पर तेल में मिलावट करके उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है. वहीं वजन में भी काफी गड़बड़ी की जा रही है. इसके रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा कोई कारगर उपाय नहीं किये जा रहे हैं. वहीं तेल कंपनियों द्वारा भी इसकी जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है. पेट्रोल पंपों पर आरओ की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिले में कुल 94 पेट्रोल पंप हैं.
मानक की उड़ा रही धज्जियां
जिले के अधिकतर पेट्रोल पंप मानकों की धज्जियां उड़ायी रही हैं. कागज में तो मानक पूरे हैं, धरातल पर सब गायब हैं. पंपों पर सुरक्षा की दृष्टि से न तो सीसीटीवी व गार्ड की व्यवस्था और न ही शौचालय और कंप्रेशर की सुविधा. जिला प्रशासन भी कभी इस ओर ध्यान नहीं देता.
नहीं लगाये अग्निशामक यंत्र
पेट्रोल पंपों पर मानकों के तहत सुरक्षा अग्निशामक यंत्र नहीं लगाये गये हैं. इस कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, जबकि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी पेट्रोल पंपों पर अग्निशामक यंत्र लगाया जाये.
नाप में की जा रही गड़बड़ी
नाप में गड़बड़ी का खेल चल रहा है. मिलावटी पेट्रोल व मात्रा में कमी से ग्राहकों की जेब कट रही है. वहीं पेट्रोल की नाप में हेराफेरी से वाहनों की एवरेज की समस्या खड़ी हो रही है. इससे वाहन चालकों को समय- असमय पेट्रोल खत्म होने से अनावश्यक परेशानियों का सामना करना होता है.
पंपों पर नहीं लगे है बोर्ड
पंप संचालकों को पेट्रोल पंपों पर मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध, नो स्मोकिंग के बोर्ड लगने के लिए भी निर्देश जारी है. किसी भी पेट्रोल पंप पर मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध, नो स्मोकिंग के बोर्ड नहीं लगे हैं. इस कारण कभी भी आगजनी की दुर्घटनाएं हो सकती हैं. जो लोगों के लिए हानिकारक साबित होगी. इसके अलावा पुरुष और महिलाओं के लिए टॉयलेट की सुविधा देनी है, लेकिन अब तक किसी भी पंप पर इस प्रकार के टॉयलेट का निर्माण नहीं हुआ है.
प्रति सप्ताह जांच का नियम
पेट्रोल पंपों की जांच प्रति सप्ताह होनी चाहिए. पर प्रशासन, तेल कंपनियां, माप तौल विभाग जांच नहीं कर पा रहे हैं. पेट्रोल पंप संचालक ग्राहकों की जेब काट रहे हैं. इससे ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है. पेट्रोल पंपों पर शिकायत बुक रहने के बाद भी ग्राहकों को नहीं दी जाती है. नियमानुसार शिकायत को लेकर ग्राहक को लिखना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










