ट्रेन के दरवाजे पर बैठा युवक नीचे गिरा छह घंटे बाद झाड़ियों से घायल मिला

औरंगाबाद कार्यालय : गया-मुगलसराय रेलखंड पर कुरम्हा नरेश हॉल्ट के समीप चलती ट्रेन से गिरकर बादल कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पता चला कि बादल जम्होर थाना क्षेत्र के चिचमी गांव के सुनील प्रसाद का पुत्र है और वह अनुग्रह नारायण स्टेशन जाने के लिए फेसर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पकड़ा […]
औरंगाबाद कार्यालय : गया-मुगलसराय रेलखंड पर कुरम्हा नरेश हॉल्ट के समीप चलती ट्रेन से गिरकर बादल कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पता चला कि बादल जम्होर थाना क्षेत्र के चिचमी गांव के सुनील प्रसाद का पुत्र है और वह अनुग्रह नारायण स्टेशन जाने के लिए फेसर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पकड़ा था. ट्रेन के दरवाजे पर ही वह बैठा था.
इसी लापरवाही के कारण वह नीचे गिर पड़ा. लगभग छह घंटे के बाद जब झाड़ियो में सिसकती आवाज सुनाई पड़ी तब उसे वहां देख कुछ लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस दौरान गांव में भी परिजनों को सूचना दी गयी. सदर अस्पताल में इलाज के बाद गुरुवार की शाम उसे किसी बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




