पुल से गिर कर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2014 6:33 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुल से नीचे गिर जाने के कारण एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुल से नीचे गिरने पर वह व्यक्ति गंभरी रूप घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी देने पर घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा इलाज के लिए […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुल से नीचे गिर जाने के कारण एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुल से नीचे गिरने पर वह व्यक्ति गंभरी रूप घायल हो गया.

स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी देने पर घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उस व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक कहां का रहने वाला है इसकी पहचान नहीं हो सकी है. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत पहचान के लिए थाने में रखा है. इसके लिए अन्य थानों की पुलिस को अवगत कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन